बागपत के छपरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती से छेड़छाड़ और विरोध करने पर परिवार पर हमला करने का मामला सामने आया है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते उनके बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दे रही है।
गांव के विशेष समुदाय के व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी गांव के बाहर गोबर डालने के लिए गई थी। रास्ते में उसके साथ दूसरे समुदाय के युवकों ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज की। घर पर पहुंचकर युवती ने उनको घटना की जानकारी दी। वे आरोपी के घर शिकायत करने गए तो आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। जान से मारने की धमकी भी दी। इससे वहां पर हंगामा हो गया। इस मामले में आरोपी सोहन, रविंद्र और मनीष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। घटना को लेकर दोनों पक्षों में टकराव की स्थिति बनी हुई है। थाना पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। गांव में पूरी तरह से शांति का माहौल है।