फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बामनौली में परिजनों को नशीला पदार्थ सूंघाकर चोरी की

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। क्षेत्र के बामनौली गांव में परिजनों को नशीला पदार्थ सूंघाकर चोरों ने जेवरात और नगदी चोरी की। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जानकारी में जुटी है।
विज्ञापन

बामनौली गांव में सोमवार की रात्रि में चोरों ने अजय टापा पुत्र सतवीर के मकान में घुसकर सेफ में रखे करीब 14 तौला सोने का गले का कोलर, चार कंगन, कंठी, कुंडल, झुमकी, टॉप्स, चेन के अलावा सेफ में रखे 27 हजार रुपये की नगदी चोरी किए। चोरी किए जेवरातों की कीमत आठ लाख रुपये बताई गई है। मकान मालिक अजय टापा ने बताया कि वह करीब 11 बजे अपनी पत्नी सीमा, बेटी, खुशी तथा मां कलावती के साथ घर के अंदर चौक में और उसका बेटा श्रीकांत अपने दादा के साथ घेर में सोया हुआ था। मंगलवार सुबह छह बजे तक उनकी नींद नहीं खुली। गांव की ही एक महिला मुकेश ने उन्हें नींद से जगाया। घर के सभी सदस्य बेहोशी की हालत में थे। उसकी पत्नी सीमा ने घर के अंदर देखा तो सेफ खुली थी। सेफ में रखे जेवरात व नगदी गायब मिली। परिजनों ने दोघट थाने में चोरी की सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले की जानकारी कराई जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें