नकुड़ के गांव धुंधामाजरा में चोरों द्वारा तोड़ी गई किसान के घेर की दीवार।
- फोटो : SAHARANPUR
कोतवाली के पास जनसेवा केंद्र के ताले तोड़कर चोरी
बागपत। बागपत कोतवाली से महज कुछ कदम की दूरी पर स्थित एक जनसेवा केंद्र का ताला तोड़कर चोर लैपटॉप और अन्य कीमती सामान निकाल ले गए। दूसरे दिन चोरी की जानकारी मिली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बागपत निवासी दानिश सोनीपत बस स्टैंड पर जनसेवा केंद्र चलाता है। शुक्रवार सुबह दानिश सेंटर पर पहुंचा तो केंद्र के मेन गेट के ताले टूटे हुए थे। संचालक ने शटर उठाकर देखा तो दो लैपटॉप, फोटो स्टेट की मशीन, इलेक्ट्रॉनिक मशीन समेत लाखों रुपये का सामान गायब मिले। चोरी की जानकारी मिलते ही आसपास के दुकानदार पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। दुकानदारों का आरोप है कि कोतवाली के पास चोरी की वारदात होना पुलिस की नाकामी है। पुलिस को रात में गश्त करनी चाहिए। दुकानदारों ने जल्द वारदात के खुलासे की मांग की है। दुकानदारों का कहना है कि नगर पालिका से सीसीटीवी कैमरे लगवाने की मांग रखी जाएगी। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार का कहना है कि पुलिस जांच में जुटी है।