बागपत। सोमवार की रात में चोर छत उखाड़कर दिल्ली-सहारनपुर रोड़ स्थित एक ऑटोमोबाइल की दुकान से कई लाख रुपये का सामान चुराकर ले गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी ।
खेडक़ी के ऐश्वर्य पुत्र गोपाल राठी ने दी तहरीर में बताया कि उसकी जाट भवन के पास ऑटोमोबाइल की दुकान है। रविवार को करीब साढ़े नौ बजे वह दुकान बंद कर अपने घर चला गया, सोमवार सुबह 11 बजे जब उसने दुकान खोली तो दुकान की छत उखड़ी हुई मिली। उसकी दुकान से चोर म्यूजिक सिस्टम, कंप्यूटर, सीट कवर एवं कार कर अन्य सामान्य सहित कई लाख रुपये का सामना चोरी कर ले गए हैं। पुलिस से तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।