बड़ौत। बावली गांव में सोमवार को क्रिकेट खेलने के बहाने अक्षय को खेत में ले जाकर पेड़ से बांधकर पिटाई की और तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। उसकी मां की तहरीर पर पुलिस ने मामले में आरोपियों विवेक, अर्पित, धर्मेंद्र व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
मंजू ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके बेटे अक्षय के पास पहले तो एक नंबर से फोन आया, जिसमें उसे क्रिकेट खेलने के लिए खेत में चलने की बात कही। इसके बाद अर्पित बाइक लेकर उनके घर आया और अक्षय को साथ लेकर चला गया। आरोप है कि जंगल में एक पेड़ से अक्षय को बांधकर विवेक, अर्पित, धर्मेंद्र व एक अन्य अज्ञात ने उसकी पिटाई की और तमंचे की बट से मारकर घायल कर दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।