फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: युवती की हत्या कर बिटौड़े में शव जलाया

विज्ञापन
बाघू गांव में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के पास बिटौड़े में लगी आग। स्रोत:विडियोग्रैब
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। बाघू गांव में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के पास बुधवार रात बिटौड़े में पेट्रोल डालकर युवती का शव जला दिया गया। बृहस्पतिवार सुबह बिटौड़े में अधजला शव और पास में सैंडल मिले। राख में युवती के कुंडल भी मिले, लेकिन युवती की पहचान नहीं हो सकी। यह माना जा रहा है कि हत्या करके एक्सप्रेसवे से यहां आकर शव जलाया गया। पुलिस उसकी पहचान कराकर खुलासे के लिए लगी है। बाघू गांव में निर्माणाधीन दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के पास भाकियू भानू के जिला प्रभारी जगत सिंह के खेत में कुछ ग्रामीणों ने उपलों के बिटौड़े लगा रखे हैं। बताया कि बुधवार रात करीब एक बजे अपने दोस्तों के साथ कार से वापस लौट रहे गांव के ही रोहित ने फोन करके बिटौड़े में आग लगी होने की जानकारी दी। उन्होंने पुलिस को बिटौड़े में आग लगाने के बारे में बताया। वहां आए पुलिसकर्मियों ने जांच की और आग बुझाने के लिए अग्निशमन कर्मियों को बुलाने की बात कही। उस समय गांव के लोगों ने बिटौड़ा पूरा जलने पर अग्निशमन की टीम को बुलाने से मना कर दिया। वहां से ग्रामीण व पुलिसकर्मी भी वापस लौट गए।
बृहस्पतिवार सुबह खेत में दोबारा पहुंचे तो वहां बिटौड़े में अधजला शव दिखाई दिया। बिटौड़े के पास युवती के सैंडल, लिपिस्टिक और तेल के पाउच पड़े हुए मिले। शव मिलने का पता चलते ही वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद एसपी सूरज कुमार राय, एएसपी प्रवीण कुमार चौहान, सीओ अंशु जैन समेत अन्य अधिकारियों ने डॉग स्कवायड टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिसकर्मियों ने अधजला शव व सभी सामान कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतका की उम्र 30 वर्ष के आसपास होने की आशंका जताई गई। यह भी आशंका जताई गई कि युवती की हत्या करने के बाद शव यहां लाकर जलाया गया। पुलिसकर्मियों ने मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली और रात में खेत में काम करने वाले किसानों से पूछताछ भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बाघू गांव में बिटौड़े में अधजला शव और सैंडल मिलने पर पुलिस ने अन्य साक्ष्यों की तलाश भी की। इसमें पुलिसकर्मियों ने बिटौड़े की राख छानकर देखा तो उसमें युवती के कानों के कुंडल भी मिले। इससे शव युवती का होने की पुष्टि हो गई। इसके चलते पुलिस ने गांव से लापता हुई युवतियों और महिलाओं के बारे में भी जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें