संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। हरचंदपुर गांव के एक व्यक्ति ने ईमानदारी की मिसाल पेश की। युवक ने सड़क पर मिला पर्स बुधवार को चौकी पर पुलिस कर्मियों को सौंप दिया। युवक ने पुलिस कर्मियों की उपस्थिति में मंगलवार को संबंधित व्यक्ति को पर्स सौंपा।
हरचंदपुर निवासी दुर्गा दास उर्फ कुकू ने बताया उसे सोमवार को कस्बे में अग्रवाल धर्मशाला के पास सड़क पर पर्स पड़ा मिला था। उसने पर्स टटीरी पुलिस चौकी के दीवान हरेंद्र सिंह व सतवीर सिंह को सौंप दिया। पुलिस ने पर्स में मिवे एक केबल वाले के नंबर के माध्यम से पर्स वाले युवक से संपर्क कर उसे पर्स की जानकारी दी। पुलिस ने मंगलवार को पर्स का मालिक उत्तराखंड निवासी मुकेश को दे दिया। पर्स में 2560 रुपये, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड था। मुकेश ने बताया वह संतोषपुर बाघू गांव में अपनी बहन के घर आया था। पर्स मिलने पर मुकेश ने दुर्गा दास को 500 रुपये इनाम के दिए। संवाद