फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: अच्छा सोचे, अच्छा बोले, अच्छा कर्म करे युवा पीढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
-चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल मेंं चल रहा है योग एवं चरित्र निर्माण शिविर
विज्ञापन

फोटो संख्या 2
बड़ौत। चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल मेंं जिला आर्य प्रतिनिधि सभा बागपत के तत्वावधान में चल रहे योग एवं चरित्र निर्माण आवासीय शिविर के चौथे दिन योगाभ्यास के साथ-साथ जूडो कराटे, भाला व तलवार चलाने का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

रविवार को शिविर का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष डा़ मनीष ताेमर, प्रधानाचार्य जेपी सिंह व महासभा के मंत्री रवि शास्त्री ने किया। इस अवसर पर योगाचार्य धर्मवीर आर्य ने आर्य वीरों को सूर्य नमस्कार, जूडो कराटे आदि का प्रशिक्षण दिया। शिविर में बोलते हुए रवि शास्त्री ने कहा कि युवा पीढ़ी सबके लिए अच्छा सोचे, अच्छा बोले और शरीर से भी अच्छा कर्म ही करे, तभी कल्याण होगा। अच्छी विचारधारा का व्यक्ति ही जीवन में सफलता प्राप्त कर सकता है। शिविर में भाग लेने से युवाओं के अंदर परस्पर सहयोग करने की भावना पैदा होती है। वहीं समाज में अच्छा वातावरण बनता है। सभा मंत्री रवि शास्त्री ने बताया कि आर्य वीरों में देशभक्ति की भावना पैदा करने के लिए सोमवार शाम को एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर डॉ़ मनीष तोमर, प्रधानाचार्य रामपाल सिंह तोमर, धर्मपाल त्यागी, कपिल आर्य, अरविंद ठेकेदार, मोनिका आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें