फोटो संख्या 6
बड़ौत। श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर मेें चल रहे संस्कार शिविर का रविवार को समापन हो गया। इस अवसर पर मेधावियों काे सम्मानित किया गया।
बता दें कि गत 2 जून से शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर जयपुर के तत्वावधान में पंडित सम्यक जैन, पंडित राही जैन की देखरेख में संस्कार शिक्षण शिविर चल रहा था। रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच शिविर का समापन हो गया। इस अवसर पर मंदिर कमेटी ने मौखिक सवाल पूछे। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वालों को सम्मानित किया गया। शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अनिल जैन, मंत्री विवेक जैन, दीपक जैन, सुरेन्द्र कुमार जैन, नवीन जैन बब्बल, महेंद्र कुमार जैन, पवन कुमार जैन, सुदेेश कुमार जैन, अनिल जैन, राजकुमार जैन मौजूद रहे।