फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोदाई करके छोड़ा रास्ता, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे में मेरठ-बागपत मार्ग पर पुलिया के समीप पेयजल लाइन जोड़ने के लिए रास्ते की खोदाई करके छोड़ दिया गया है। न तो पेयजल लाइन को जोड़ा गया है और न ही रास्ता ठीक किया गया है। इससे लोगों को रास्ते से निकलने में परेशानी हो रही है। लोगों ने समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है।
लोगों ने बताया कि दो दिन पहले पेयजल लाइन ठीक करने के लिए रास्ता खोदा गया था। मगर, अब तक न पेयजल लाइन ठीक ही की गई है और न ही गड्ढा बंद किया गया है। इससे रास्ते से गुजरने में परेशानी हो रही है। लोगों को दूसरे रास्ते से होकर निकलना पड़ रहा है। कस्बा निवासी मुकेश रुहेला, विजय मानव, चौधरी कृष्ण का कहना है कि नागरिकों को कस्बे के बाजार या समाधि वाले रास्ते से जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार गुप्ता से समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कीटनाशक पर अनुदान की मांग की
बागपत। सरूरपुर कलां के प्रगतिशील किसान सुभाष नैन ने उप गन्ना आयुक्त आरपी मिश्रा से गन्ने की फसल में लगने वाले चोटी भेदक कीट के कीटनाशक पर किसानों को 20 प्रतिशत का अनुदान की मांग की है। कहना है कि अनुदान मिलने से किसान फसल में कीटनाशक का छिड़काव कर उत्पादन बढ़ा सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें