बागपत के बड़ौत के नांगल गांव के काफी संख्या मेें ग्रामीण सोमवार को तहसील पहुंचे और गांव के राशन डीलर पर कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इस दौरान ग्रामीणों की तहसील कर्मियों के साथ तींखी नोंकझोंक भी हुई।
आक्रोशित ग्रामीणों ने समस्या को लेकर एसडीएम की गाड़ी के सामने धरना देकर बैठ गए। बाद मेें एसडीएम ने आश्वासन देकर लौटा दिया।
ग्रामीणों का कहना था कि गांव का राशन डीलर सप्लाई इंस्पेक्टर सुधीर पाल की मिलीभगत से कई माह से राशन वितरण नहीं कर रहा है।
यदि कोई कार्डधारक इसका विरोध करता है तो वह मारपीट कर उतारू हो जाता है। समस्या को लेकर ग्रामीण एसडीएम यशवर्धन श्रीवास्तव की गाड़ी के सामने धरना देकर बैठ गए।
एसडीएम ने राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया तो ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया। एसडीएम ने कहा कि विभागीय अधिकारियों से राशन डीलर की जांच कराई जाएगी।
सप्लाई इंस्पेक्टर सुधीर पाल ने आरोपों को निराधार बताया और मामले की जांच करने की बात कहीं। हंगामा करने वालों में ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार, सुनील, अंकुर, रामकुमार, विजय, वीरसैन, लख्मीचंद, प्रकाश, मन्नू, श्याम, प्रकाश, बिट्टू, महेंद्र, उमर सिंह शामिल रहे।