फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेत खनन के लिए फिर उतरीं खादर में मशीनें

Tue, 19 Apr 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
JCB illegal mines - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बागपत में फैजपुर निनाना में रेत खनन का मामला सुलझते ही सिसाना में भी माफिया ने रेत खनन के लिए मशीनें उतार दीं। कुछ दिन बंद रहने के बाद एक बार फिर से रेत खनन शुरू कर दिया।
विज्ञापन


लगभग दो सप्ताह से फैजपुर निनाना में गांव के लोगों के विरोध के चलते बंद कराए रेत खनन के बाद अपनी बारी आती देख सिसाना में भी माफिया ने रेत का खनन बंद कर दिया।

कुछ दिन तक रेत खनन बंद रहा, लेकिन जैसे ही फैजपुर निनाना में प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले को सुलझाया और हरियाणा की ओर से रेत का खनन शुरू हुआ, सिसाना खादर में भी मशीनें उतार दी। सूत्रों के अनुसार फिर रेत खनन शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन


लगभग एक दर्जन ट्रक यमुना खादर में पहुंच भी गए और मशीनों से यमुना को खाली करना शुरू कर दिया। अधिकारियों ने रेत और मिट्टी खनन को लेकर छापामार कार्रवाई तो की, लेकिन अभी तक सिर्फ मिट्टी के ट्रैक्टर ट्राली ही पकड़े गए।

रेत खनन में भी खादर से भरकर सड़कों से गुजर रहे एक भी ट्रक तो अभी तक पकड़ा नहीं। एसडीएम राकेश कुमार ने कहा छापामारी लगातार जारी है। रेत और मिट्टी का अवैध खनन कहीं नहीं होने दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें