फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: स्कूल में शिक्षकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, रिकॉर्ड फाड़कर भाग गए आरोपी, सामने आई बड़ी वजह

Thu, 14 Jul 2022 11:08 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

स्कूल में शिक्षकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। आरोपियों ने स्कूल के रिकॉर्ड का रजिस्टर भी फाड़ दिया है। बताया गया कि दाखिले देने से इनकार करने पर घटना को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
बागपत पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद में बड़ौत के औसिक्का गांव में स्थित कंपोजिट विद्यालय में गुरुवार को बच्चों के दाखिले के विवाद में आठ लोगों ने उर्दू के दो शिक्षकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। आरोप है कि आरोपियों ने विद्यालय से संबंधित रिकॉर्ड भी फाड़ दिया। इस मामले में विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने कोतवाली में गांव के ही कुछ लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी है।

विज्ञापन


औसिक्का गांव में कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक नीरज भारद्वाज ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि गुरुवार को सुबह सवा दस बजे गांव का ही एक व्यक्ति अपने बच्चे को लेकर विद्यालय पहुंचा और बिना कोई प्रमाण पत्र दिखाए बच्चे का दाखिला कक्षा पांच में करने के लिए कहने लगा। विद्यालय में तैनात उर्दू शिक्षक हाकिम अली ने बिना प्रमाण पत्र दिखाए दाखिला देने से से मना कर दिया। जिसके बाद व्यक्ति वहां से चला गया। आरोप है कि कुछ देर बाद व्यक्ति गांव के ही सात-आठ लोगों के साथ लाठी-डंडे लेकर विद्यालय पहुंचा और कक्षा में बच्चों को पढ़ा रहे शिक्षक हाकिम पर हमला कर दिया। 

इस दौरान विद्यालय के दूसरे शिक्षक मोहम्मद इस्लाम बीच-बचाव में आए तो हमलावरों ने दोनों को जमीन पर गिरा लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। दोनों शिक्षक जान बचाकर भागते रहे और हमलावर उन्हें पीटते रहे। आरोप है कि जब विद्यालय के अन्य शिक्षक व स्टाफ उन्हें बचाने के लिए पहुंचे तो आरोपियों ने विद्यालय से संबंधित रिकॉर्ड भी फाड़ दिया और धमकी देते हुए चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Haji Yaqub: 30 मिनट में कुर्क हुई सौ करोड़ की मीट फैक्टरी, कार्टूनिस्ट पर 51 करोड़ के इनाम से विवादों में रहे थे याकूब 

उधर, सीओ युवराज सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है, मामले की जांच कर जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें