फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने हवाई फायरिंग कर बदमाशों को खदेड़ा 

Fri, 13 Jan 2017 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
कांबिंग - फोटो : demo
विज्ञापन
बागपत के गांगनौली गांव में बुधवार की रात में बदमाशों ने मकान में चोरी का प्रयास किया। जाग होने पर ग्रामीणों ने हवाई फायरिंग कर बदमाशों को खदेड़ा। सूचना पुलिस रात में ही गांव पहुंची। ग्रामीणों ने पुलिस से रात्रि में गश्त बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन

गांव में बुधवार की रात में चौकीदार पहरा दे रहा था। जब वह मोहर सिंह पुत्र फेरू के मकान के पास पहुंचा तो उनके मकान की दीवार पर आधा दर्जन बदमाश चढ़े थे। इस पर चौकीदार ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर गांव में जाग हो गई। बदमाशों ने चौकीदार को धमकाकर गोली मारने की धमकी दी। शोर सुनकर ग्रामीण लाठी-डंडे और हथियार लेकर वहां पहुंचे तो ग्रामीणों को देखकर बदमाश भाग निकले। ग्रामीणों ने हवाई फायरिंग कर बदमाशों को जंगल तक खदेड़ा। सूचना पर रात में ही पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने पुलिस का घेराव किया। ग्रामीणों ने कहा बदमाश बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन पुलिस उन्हें पड़ने में विफल साबित हो रही है। ग्रामीणों ने पुलिस ने रात्रि मेें गश्त बढ़ाने की मांग की। 
  रंजिश में मारपीट, दो घायल, तहरीर दी  
खेकड़ा। नगर क्षेत्र में रंजिश के चलते हुई मारपीट में दो लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। बृहस्पतिवार को सुबह करीब दस बजे नगर निवासी राजू और सुमित के बीच रंजिश के चलते कहासुनी मारपीट में बदल गई। इस दौरान दोनों पक्षों में लात घूंसे एवं डंडे चले। कुछ लोगों ने हस्तक्षेप करके मारपीट बंद कराई। इसमें दोनों घायल हो गए। घायलों के परिजनों ने इलाज कराने के बाद पुलिस चौकी में एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। पुलिस तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें