फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पहले बनेगा अंडरपास, बाद में होगा ओवरब्रिज का निर्माण पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
- तीन माह में अंडरपास से वाहनों का संचालन शुरू होने की उम्मीद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर के बुढ़ाना रोड पर ओवरब्रिज से पहले अंडरपास का निर्माण पूरा कर इससे वाहनों का संचालन शुरू किया जाएगा ताकि लोगों को लंबे समय तक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। उम्मीद है कि अगले तीन माह में अंडरपास को वाहनों के संचालन के लिए खोल दिया जाएगा।

नगर के बुढ़ाना रोड पर करीब दो साल से रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसका निर्माण करीब 80 प्रतिशत पूरा हो चुका है। इससे पहले इसके नीचे अंडरपास का निर्माण कार्य भी चल रहा है, जो लगभग 60 प्रतिशत पूरा हो चुका है। हाल में रेलवे फाटक से बाइक को छोड़कर अन्य वाहनों का आवागमन बंद किया गया है ताकि निर्माण कार्य प्रभावित नहीं हो सके। वाहनों का संचालन बंद होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिसे देखते हुए ओवरब्रिज से पहले अंडरपास का निर्माण पूरा करने का निर्णय लिया गया है। उम्मीद है कि अगले तीन माह में अंडरपास को तैयार कर वाहनों के संचालन के लिए खोल दिया जाएगा। इसके बाद ओवरब्रिज के निर्माण पर काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ओवरब्रिज से पहले अंडरपास का निर्माण पूरा किया जाएगा ताकि लोगों को ज्यादा परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। उम्मीद है कि तीन माह में निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। - सुजीत कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेलवे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें