फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक में टक्कर मारकर युवक को तीन किमी तक घसीटकर ले गया ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर के युवक के साथ ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर गांव सरफाबाद के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

सिंगोली तगा गांव के पास राहगीरों के बताने पर चालक ने ट्रक रोका
संवाद न्यूज एजेंसी
चांदीनगर (बागपत)। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर गांव सरफाबाद के पास एक बाइक को रेत से भरे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक में ही फंस गया और करीब तीन किलोमीटर तक उसके साथ ही घसीटता रहा। सिंगोली तगा गांव के पास राहगीरों के बताने पर चालक ने ट्रक रोका। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया।
सोमवार देर रात मोदीनगर निवासी आशीष त्यागी पुत्र विनोद त्यागी ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से गाजियाबाद से खेकड़ा की तरफ जा रहा था। गांव सरफाबाद के पास पहुंचा तो उसकी बाइक को रेत से भरे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद युवक ट्रक में ही फंस गया। ट्रक उसे करीब तीन किलोमीटर तक घसीटता हुआ ले गया। सिंगोली तगा गांव के पास राहगीरों ने ट्रक चालक को युवक के पीछे फंसे होने की जानकारी दी। इसके बाद चालक ने ट्रक रोका। मगर, युवक के निकलते ही चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइकों की टक्कर में दो लोग घायल
चांदीनगर। विनयपुर निवासी नितिन बाइक से पूर्वी यमुना नहर के रास्ते दादरी में नौकरी पर जा रहा था। डगरपुर गेट के पास सामने से दूध के डब्बे लेकर आ रहे एक बाइक सवार से उसकी टक्कर हो गई। इसमें दोनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी नर्सिंग होम में भर्ती कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें