फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के बढते प्रकोप के कारण वैक्सीनेशन में आई तेजी, सीएचसी समेत क्षेत्र के 21 गांवों मे 2170 लोगो को लगी कोरोना रोधी वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। कोरोना संक्रमण को लेकर टीकाकरण में तेजी लाई गई। खेकड़ा सीएचसी समेत ब्लॉक क्षेत्र के 21 गांवों में स्वास्थ्यकर्मियों ने 2170 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई। वहीं, बुजुर्गों को टीके का नाम याद नहीं करने से परेशानी हुई।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को लेकर शुक्रवार को ब्लॉक क्षेत्र में करीब 17 वैक्सीनेशन केंद्र बनाए गए हैं। खेकड़ा सीएचसी के अतिरिक्त क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर, फखरपुर, फिरोजपुर, काठा, मवीकलां, सांकरौद, सुभानपुर, बड़ागांव, सुन्हैड़ा, रटौल, डगरपुर, नवादा, फुलैरा, सरफाबाद, गोठरा, घिटौरा आदि गांवों में केंद्र लगाकर वैक्सीनेशन किया गया। अस्पताल में वैक्सीन लगवाने पहुंचे कई बुजुर्गों को पूर्व में लगाई गई वैक्सीन का नाम ही याद नहीं था। नियमानुसार पूर्व में जिस वैक्सीन की दोनों डोज लगी थीं, तीसरी डोज यानी बूस्टर भी उसी वैक्सीन की लगाई जानी है। बुजुर्गों के नाम भूल जाने से स्वास्थ्य कर्मियों को काफी परेशानी हुई। अधीक्षक डॉ. ताहिर ने बताया कि स्लॉट बुक कराने वाले लोग वैक्सीन लगवाने के लिए केंद्रों पर पहुंचे। इनमें से जो बुुजुर्ग थे, उन्हें पूर्व में लगी वैक्सीन का नाम याद न होने की वजह से बूस्टर डोज लगाने में दिक्कत हुई। ऐसी स्थिति में उनके आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर, पैन कार्ड नंबर अथवा अन्य दस्तावेज जो पूर्व में लगे थे, उसे पोर्टल से सत्यापित किया गया। प्रमाण पत्र मिलने के बाद उन्हें वैक्सीन लगाई गई। कोटेदारों को उनकी दुकान पर राशन लेने के लिए पहुंचने वालों को टीकाकरण के संबंध में जागरूक करने के निर्देश दिए। क्षेत्र के 21 गांवो मे 2170 लोगों को कोरोना रोधी वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें