बागपत। बागपत में शुक्रवार को पुलिसकर्मी समेत सौ लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमितों को होम आइसोलेट कर उपचार शुरू कर दिया है। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 1486 और सक्रिय मामले 469 हैं। अब तक 1015 लोग ठीक हो चुके हैं।
सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को जिला अस्पताल के एक स्वास्थ्यकर्मी, पुलिसलाइन में तैनात पुलिसकर्मी, खेड़ा हटाना, पुट्टी धनौरा, संतोषपुर, फजलपुर, सूजरा, निवाड़ा, नगर पालिका बागपत के आरआई, मुन्नालाल एंक्लेव, गाधी गांव, कोतवाली बागपत में तैनात पुलिसकर्मी, बली व निवाली गांव, खेडक़ी, सरूरपुर गांव में संक्रमित मिले हैं। बड़ौत क्षेत्र में 29 संक्रमित मिले हैं। बड़ौत नगर और बावली, बड़ावद, बिजरौल, ढ़िकाना, बुढ़पुर, जलालपुर, कासिमपुर खेड़ी, छछरपुर में 12 लोग पॉजिटिव मिले हैं। बिनौली ब्लॉक के डेरा सच्चा सौदा आश्रम, खफराना, रंछाड़, टीकरी, निरपुड़ा, फजलपुर, गांवड़ी और कमाला में एक-एक पॉजिटिव मिला है। खेकड़ा में शुक्रवार को वाल्मीकि चौक खेकड़ा, निरोजपुर, सुन्हेड़ा, व दो खेकड़ा कस्बा में पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेट कर उपचार शुरू कर दिया है। उन्होंने लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए कोरोना गाइडलाइन का पालन करने का आह्वान किया है।