फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: आज रात 12 बजे खत्म हो जाएगा जिला पंचायत का कार्यकाल

Tue, 12 Jan 2021 11:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
बागपत जिला पंचायत कार्यालय में काम करते कर्मचारी - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच बुधवार रात 12 बजे जिला पंचायत का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। मंगलवार को दिनभर लंबित कार्यों का निपटारा किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष रेणू धामा कार्यालय में मौजूद रहीं। लोगों की आवाजाही लगी रही।
विज्ञापन


साल 2015 में जिला पंचायत की कुर्सी पर रेणू धामा की ताजपोशी हुई थी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां चल रही हैं। आंशिक परिसीमन की अनंतिम सूची जारी कर दी गई है। बुधवार रात 12 बजे जिला पंचायत अध्यक्ष रेणू धामा का पांच साल का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा।

इसके बाद बृहस्पतिवार से डीएम शकुंतला गौतम जिला पंचायत की प्रशासक होंगी। मंगलवार को दिनभर जिला पंचायत कार्यालय में चहल-पहल रही। खुद जिला पंचायत अध्यक्ष रेणू धामा यहां दिनभर मौजूद रहीं। लंबित कार्यों का निपटारा किया गया। भुगतान के लंबित प्रकरणों को भी निपटाया गया।
विज्ञापन



आंशिक परिसीमन पर दर्ज कराई आपत्तियां
जिला पंचायत और खेकड़ा ब्लॉक के आंशिक परिसीमन पर आपत्तियां दाखिल की गई हैं। डीपीआरओ कार्यालय में सोमवार को दस और मंगलवार को 35 आपत्तियां दाखिल की गई। इनका निस्तारण 13 और 14 जनवरी को किया जाएगा। आपत्तियां वार्ड संख्या 13 से 20 के परिसीमन को लेकर हैं। अंतिम सूची का प्रकाशन 15 से 16 जनवरी के बीच किया जाएगा।

चुनाव के गणित में लगे रहे लोग
दिनभर संभावित प्रत्याशी चुनाव का गणित लगाने में लगे रहे। पंचस्थानी चुनाव कार्यालय, जिला पंचायत राज कार्यालय समेत अन्य स्थानों पर पहुंचकर जानकारियां जुटाई गई। साल 2015 के चुनाव के आंकड़े एकत्र किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें