बड़ौत। श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में चल रही दो दिवसीय खो-खो प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। ग्रीन हाउस की टीम ने प्रतियोगिता जीती। विजेताअों को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी, मैनेजर विक्रम तोमर, प्रधानाचार्य राजीव तोमर व रणपाल सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। इस दौरान स्कूली छात्राओं ने देश भक्ति गीतों पर नृत्य अौर समाज में फैली कुरीतियों पर कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांधी। अंत मेें कॉलेज में दो दिनों तक चली बालिकाओं की खो-खो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली ग्रीन हाउस की टीम की विजेता खिलाड़ी आरती, सुषमा, प्रीति, ज्योति, रेखा, भावना, संगीता, ममता को ट्राफी देकर सम्मानित किया।
ब्लू हाउस व यलो हाउस की टीम ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। संचालन रणपाल सिंह ने किया। इसमेें योगेश राणा, प्रवीण राणा, अंकुश तोमर, सोनिया, अवनी, विधि, नेहा, वीशू तोमर, सपना, तनु, काजल, सोनी तोमर, आकांक्षा, बबीता, सुमन, स्वाति, नेहा, शिवानी, उर्मिला, मुकेश, लवी, प्रिया, वंशिका का योगदान रहा।
डीजे कॉलेज में मोदीनगर में 20 से 22 फरवरी तक चली राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता की उप विजेता पुरुष टीम में अभिषेक मान, राहुल, संदीप, मनु, विपिन, अनुज, संजीव, अंकित, प्रताप, मोहित, सुखदेव, दीपक, महिला वर्ग की उपविजेता टीम मेंअंशु तोमर, मीनाक्षी, ज्योति, आरती, रेनू, हिमांशी, ज्योति, प्रिया, रितिका, तनु, अनु को प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र , क्रीड़ा विभागाध्यक्ष डा. डीसी मौर्य, संजीव राठी ने सम्मानित किया।