फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान में घर-घर जाकर जागरूक करेगी टीम

Tue, 01 Apr 2025 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। संचारी रोग नियंत्रण अभियान मंगलवार से शुरू हो जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। बीमारियों से बचाव के लिए टीम घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेगी। यदि किसी घर में कोई व्यक्ति बीमार है तो उसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिले में मंगलवार से संचारी रोग अभियान को लेकर 900 टीमों का गठन किया गया है। टीम में आशा, एएनएम व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को शामिल किया गया है। पहले दिन सभी सीएचसी व पीएचसी से रैली निकालकर लोगाें को दस्तक अभियान के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके बाद 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।
टीम सभी घरों पर क्षय रोग, कुष्ठ रोग, बुखार, मलेरिया, दिमागी बुखार एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों, जल जनित रोगों व अन्य रोगों से प्रभावित लोगों के प्रति भी संवेदीकरण का कार्य करेंगे। दस्तक अभियान के दौरान किसी रोग के लक्षणों वाले किसी व्यक्ति की सूचना प्राप्त होने पर उस व्यक्ति का नाम, पता एवं मोबाइल नंबर सहित संपूर्ण विवरण ई-कवच पोर्टल पर डिजिटल अपलोड किया जाएगा और उनकी जांच कराई जाएगी, ताकि बीमारी को फैलने से रोका जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें