फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम ने पर्यटक स्थल का सर्वे किया

Fri, 05 Aug 2016 01:47 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। क्षेत्र के बड़ागांव स्थित त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर पर्यटक स्थल घोषित होगा। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दिल्ली से पहुंची एक टीम ने पर्यटक स्थल का सर्वे किया। और मंदिर कमेटी के लोगों से स्थल की महत्ता की जानकारी प्राप्त की। तहसील क्षेत्र के धर्मनगरी बड़ागांव में  ऊंचा त्रिलोक तीर्थ धाम मंदिर है। मंदिर के शिखर पर भगवान आदिनाथ की भव्य प्रतिमा स्थापित की । तीन लोक के दर्शन कराने वाला सत्रह मंजिला भव्य मंदिर हैं। इसमें सबसे ऊपर सिद्ध शिला पर भगवान आदिनाथ की अष्ट धातु की बनी पदमासन प्रतिमा है।

मंदिर के अंदर इलेक्ट्रानिक उपकरणों के जरिये मनुष्य को करम एवं फल का बोध कराया जाता है। करीब एक माह पूर्व सांसद सत्यपाल सिंह के साथ मंदिर परिसर में पधारे केंद्रीय पर्यटन मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने यहां की भव्यता को देख दिल्ली से पुरातत्व समेत अनेक विभागों की टीम भेजने और शीघ्र बड़ागांव को पर्यटक स्थल घोषित कराने का वादा किया था। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दिल्ली से नमन कुमार के नेतृत्व में टीम वहा पहुंची। उन्होंने मंदिर परिसर में समिति के अध्यक्ष गजराज गंगवाल, महेंद्र जैन, प्रचार प्रसार मंत्री श्यामलाल जैन, त्रिलोक चंद जैन आदि से मंदिर की महत्ता की जानकारी ली।
विज्ञापन


प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. केके शर्मा ने मंदिर में टीम को पास में ही विद्यमान प्राचीन मां मंशा देवी मंदिर के इतिहास की जानकारी दी। महाबली रावण से जुड़ी मंदिर की कथा से भी अवगत कराया। इसके बाद टीम ने पुरा महादेव और बरनावा स्थित आश्रम का भी भ्रमण किया। जानकारी प्राप्त करने के बाद टीम वापस लौट गयी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें