फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में निरीक्षण के लिए पहुंची चिकित्सकों की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। राष्ट्रीय स्तर की कायाकल्प टीम ने शुक्रवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उसने जिला अस्पताल में मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। टीम की रिपोर्ट के आधार पर जिला अस्पताल की राष्ट्रीय स्तर पर रैंकिंग तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. एसके चौधरी ने बताया कि कायाकल्प योजना के तहत राष्ट्रीय स्तर पर एनक्यूआर अवार्ड जिला अस्पताल को रैंकिंग के आधार पर दिया जाता है। इसके अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर की चिकित्सकों की टीम जिला अस्पताल पहुंची। टीम में आए डॉ. इलान गोवन और डॉ. सतीश कुमार ने जिला अस्पताल में निरीक्षण कर मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं को देखा। टीम के सदस्यों ने जिला अस्पताल में ब्लड बैंक, लैब, टीबी विभाग, ओपीडी, डायलिसिस, सिटी स्कैन, मातृ शिशु देखभाल इकाई के अतिरिक्त महिला अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्था का ब्योरा लिया। इस दौरान टीम ने जिला अस्पताल के विभाग के रजिस्टरों की जांच के अतिरिकत अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों से भी उपचार संबंधी जानकारी ली। टीम शनिवार को भी जिला अस्पताल के अन्य वार्डों का निरीक्षण करेगी। इसके उपरांत रिपोर्ट शासन को सौंपेगी। टीम की निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर जिला अस्पताल की रैकिंग तैयार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें