फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश में गांव बसी की टीम ने लहराया परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। मध्य प्रदेश में संपन्न हुई ऑल इंडिया ओपन महिला कबड्डी प्रतियोगिताओं में गांव बसी की टीम ने दो गोल्ड मेडल जीते। गांव आगमन पर विजेता टीम के खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। खिलाड़ी नीशू व गुड्डन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रही।
विज्ञापन

कबड्डी कोच पवन नैन ने बताया कि मध्य प्रदेश में ऑल इंडिया ओपन महिला कबड्डी का आयोजन किया गया। प्रथम चरण में प्रतियोगिता 9 से 12 जनवरी तक मध्यप्रदेश के नौ गांव में हुई। इसका फाइनल मुकाबला मेरठ और खेकड़ा क्षेत्र के गांव बसी की टीमों के बीच खेला गया। इसमें बसी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे चरण में प्रतियोगिता 12 से 14 जनवरी तक मध्यप्रदेश के ही बेलापुर में हुई। इसमें फाइनल मुकाबला मुजफ्फरनगर और गांव बसी की टीम के बीच खेला गया। इसमें भी बसी गांव की टीम विजेता रही। टीम में शामिल खिलाड़ी अंजू, नीशू, शिखा, गोल्डी, खुशी, गुड्डन, अंजू, दीपाली, स्वाति, गौरी, प्रिया, काजल का प्रदर्शन शानदार रहा। खिलाड़ी नीशू व गुड्डन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रही। दो गोल्ड मेडल जीतने के बाद टीम बृहस्पतिवार को गांव लौटी तो परिजनों एवं ग्रामीणों ने सभी का जोरदार स्वागत किया। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के ज्वाइंट सेक्रेटरी सतेंद्र नैन, महक सिंह, सतबीर, जय कुमार नैन, पंकज नैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें