फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय में बच्चों को पढ़ाता है सफाईकर्मी, विद्यालय में एक मात्र शिक्षामित्र तैनात

विज्ञापन
गैडबरा गांव में बच्चों को पढ़ाता सफाई कर्मचारी - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। ग्राम गैडबरा के प्राथमिक विद्यालय में छात्रों को पढ़ाने की जिम्मेदारी सफाईकर्मी पर है। यहां महज एक शिक्षामित्र तैनात है। उसके अवकाश पर जाने पर छात्रों की पढ़ाई की जिम्मेदारी सामुदायिक शौचालय का सफाईकर्मी संभालता है। यहां पर छात्रों को तीन दिन से मध्याह्न भोजन भी नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय गैडबरा में मात्र एक शिक्षामित्र तैनात है। उसके अवकाश पर जाने पर छात्रों को सफाईकर्मी पढ़ाता है। वहीं, छात्रों को बीते तीन दिन से मध्याह्न भोजन नहीं मिल रहा है। छात्रों का कहना है कि तीन वर्षों से उन्हें यूनिफॉर्म, जूते, बैग नहीं मिले हैं। स्कूल में शौचालय की व्यवस्था खराब है। वहीं, स्कूल के छात्रों को तीन दिन से भोजन का वितरण नहीं किया जा रहा है। प्राथमिक विद्यालय गैडबरा में तैनात शिक्षामित्र शाहिद का कहना है कि वह सोमवार को अवकाश पर है। विद्यालय में सहायक अध्यापक की नियुक्ति न होने तक व्यवस्था में व्यवधान रहेगा।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक दरबान सिंह की मई में कोरोना से मृत्यु हो गई थी। एक सहायक अध्यापक सेवानिवृत्त हो चुके हैं। विद्यालय में शिक्षक की तैनाती नहीं हुई है। ग्राम प्रधान धर्मपाल सिंह का कहना है कि शिक्षकों की तैनाती की मांग की गई है। खंड शिक्षा अधिकारी रंजन गुप्ता का कहना है कि विद्यालय में तैनात शिक्षामित्र सोमवार को अवकाश पर था। उनके स्थान पर पास के किसी स्कूल से शिक्षक को भेजा गया था। विद्यालय में जल्द ही शिक्षकों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें