फोटो नंबर 26केएआर 1
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। कस्बे के गुरुकुल विद्यापीठ में शनिवार को हरियाली तीज पर्व मनाया गया। शिक्षिकाएं और छात्राएं हरे रंग के परिधानों में स्कूल में आईं। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
छात्राओं ने मेहंदी प्रतियोगिता में भाग लेकर मेहंदी रचाई तो झूला झूलकर तीज मनाई। प्रधानाचार्य प्रभा सिंघल और उप प्रधानाचार्य राखी झां ने छात्राओं को सम्मानित किया। कारगिल विजय दिवस और अभिभावक दिवस पर भाषण, कविता पाठ और देशभक्ति गीतों के माध्यम से वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
गांधी गंज मंडी स्थित आदर्श पब्लिक स्कूल में हरियाली तीज पर्व मनाया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए तो छात्राओं ने मेहंदी लगाकर झूले का आनंद लिया। राधा-कृष्ण की वेशभूषा में बच्चों ने झांकी भी निकाली। प्रीशा गोयल को राधा और यथार्थ सिंघल को कृष्ण की भूमिका के लिए प्रथम पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अलीना को तीज क्वीन के खिताब से नवाजा गया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक नरेश शर्मा, प्रधानाचार्य कोमल शर्मा, शिक्षिकाएं रेखा शर्मा, नीतू पांडे, राधिका शर्मा, शिवानी वर्मा, दीपा शर्मा, दीपा चौहान मौजूद रहे।
जैन बाल एकेडमी में छात्राओं वंशिका, पारुल, वंदना, अंकिता, दिव्या, दिविशा ने मेहंदी रचाई। प्रधानाचार्य बीना जैन ने छात्राओं को सम्मानित किया। बड़ागांव के वीपीएम पब्लिक स्कूल में तीज महोत्सव में छात्राओं ने मेहंदी रचाई। इसमें अफसाना प्रथम, बेबी द्वितीय और अनुष्का ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्कूल प्रबंधक कपिल शर्मा, शिक्षिकाएं पूजा, काजल, खुशबू, मनु, स्वाति मौजूद रहे।