फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत से जुड़े है ठगी करने वाले युवक-युवती के तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी के नाम पर 21 महिलाओं से ठगी करने के मामले की जांच कर रही पुलिस
विज्ञापन

औढ़ापुर गांव की एक अन्य महिला भी है ठगी करने वाले गैंग में शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। दवा कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर जौनमाना गांव की 21 महिलाओं से ठगी करने वाले युवक व युवती के तार हरियाणा के सोनीपत जनपद से जुड़े हुए है। पुलिस की प्राथमिक जांच में यह उजागर हुआ है। साथ ही महिलाओं से ठगी करने वाले गैंग में औढ़ापुर गांव की एक महिला भी शामिल है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई है।
दवा की कंपनी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर जौनमाना गांव की 21 महिलाओं से एक युवक और एक युवती ने 5100-5100 रुपये लिए थे। दो हजार रुपये प्रति माह वेतन देने का भी झांसा दिया था। मगर, न नौकरी मिली और न ही वेतन। इससे आक्रोशित महिलाओं सुनीता, शिवानी, सोहनवीरी, अमरीता, सविता, अनीता, विमला, काजल, पुष्पा, कमलेश, सुमन, सरिता, उर्मिला, सरिता, बालेश, कविता, मंजू, गौतम, राज सिंह, उषा आदि ने बृहस्पतिवार को कोतवाली में प्रदर्शन किया था। सुनीता ने कोतवाली में तहरीर भी दी थी। उधर, मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस की प्राथमिक जांच में ठगी करने वाले युवक व युवती का तार सोनीपत जनपद से जुडे़ होने सामने आया है। साथ ही औढ़ापुर गांव की दूसरे वर्ग की महिला भी ठगी करने वाले गैंग में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल रवि रत्न ने बताया कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है। प्राथमिक जांच में ठगी करने वाले युवक व युवती का कनेक्शन सोनीपत जनपद से जुड़ा होना पाया गया है। सभी का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें