फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दपंती संक्रमित मिलने पर सील की गई गली

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। नगर मे एक दंपती के कोरोना संक्रमित मिलने पर तहसील प्रशासन ने जैन कालेज मार्ग पर प्रजापति निवास गली को सील कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वहां पर 25 से अधिक परिवारों को होम क्वारंटीन कराकर 200 लोगों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए।
विज्ञापन

नगर में जैन कालेज मार्ग पर प्रजापति निवास गली में चार दिन पूर्व एक दंपति कोरोना संक्रमण मिला था। स्वास्थ विभाग की टीम ने उन्हें इलाज के लिए कोविड अस्पताल मे भर्ती कराया था। जिलाधिकारी के आदेश पर तहसील प्रशासन ने बृहस्पतिवार को उस पूरी गली को सील कर दिया। गली के 25 से अधिक परिवारों को होम क्वारंटीन भी कराया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वहां से कोरोना जांच के लिए 200 से अधिक लोगों के सैंपल लिए। कोविड अस्पताल के प्रभारी डा. ताहिर ने बताया कि सभी सैंपल को जांच के लिए भिजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें