संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने मंगलवार रात जिले के कई थाना प्रभारियों का तबादला कर दिया। इस फेरबदल के तहत बागपत कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार को साइबर थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिंघावली अहीर थाना प्रभारी मनोज कुमार चहल को बागपत कोतवाली का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
एसपी द्वारा किए गए अन्य तबादलों में रमाला थाना प्रभारी सूर्यदीप सिंह को सिंघावली अहीर थाना प्रभारी बनाया गया है। एएचटी थाना प्रभारी विनोद कुमार को रमाला थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। रिट सेल प्रभारी महेंद्र सिंह को एएचटी थाना प्रभारी के रूप में तैनात किया गया है। बालैनी थाना प्रभारी शिवदत्त को रिट सेल प्रभारी बनाया गया है। साइबर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह को सर्विलांस सेल प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है।
चांदीनगर थाना प्रभारी अतर सिंह को मॉनीटरिंग सेल प्रभारी के पद पर तैनात किया गया है। मॉनीटरिंग सेल प्रभारी राकेश कुमार को चांदीनगर थाना प्रभारी बनाया गया है। खेकड़ा थाना प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा को छपरौली थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। छपरौली थाने के क्राइम इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार को बागपत कोतवाली में इंस्पेक्टर क्राइम के पद पर तैनात किया गया है। अंत में सर्विलांस सेल प्रभारी संजय सिंह को बालैनी थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।