संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। एसपी सूरज कुमार राय ने एक इंस्पेक्टर और 24 दरोगाओं के कार्य क्षेत्र बदले। इसमें एसपी ने पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर रामचंद्र को थाना चांदीनगर में अपराध निरीक्षक, एसआई विकुल कुमार को धोली प्याऊ चौकी से छपरौली थाने में तैनात किया।
इनके अलावा एसआई कृपानंदन शर्मा को पुलिस लाइन से थाना खेकड़ा, कृपेंद्र को ककड़ीपुर चौकी प्रभारी, सतेंद्र सिंह सिद्धू को महिला थाना एसएसआई, शिव सिंह को सीओ पेशी से थाना एएचटी में तैनात किया। इनके अलावा अशोक कुमार को थाना बड़ौत से धौली प्याऊ चौकी प्रभारी, आरिफ अली को तेड़ा चौकी से हिंडन चौकी, महेंद्र सिंह को टांडा चौकी प्रभारी, महिला दरोगा शीलेश को महिला थाना, कुंवरपाल सिंह पुंडीर को अभिसूचना इकाई, अजीत सिंह को रिट सेल, अमित कुमार को ललियाना चौकी प्रभारी, विजयपाल सिंह को प्रभारी सदर हवालात, अनुज कुमार को सिंघावली अहीर थाने में तैनात किया। इनके अलावा दुर्गेश सिंह, मुकेश कुमार को पुलिस लाइन से छपरौली, दलजीत सिंह को बाबा भेड़ीनाथ चौकी, युद्धवीर सिंह को ग्वालीखेड़ा चौकी प्रभारी, संजीव कुमार को थाना एएचटी, पारुल वर्मा को रमाला थाने में तैनात किया। नकुल राठी को तेड़ा चौकी प्रभारी, रामकुमार को न्यायिक समन सैल, बरनावा चौकी प्रभारी राहुल यादव को बिनौली थाना, बिरजू शर्मा को साइबर सैल में नियुक्त किया।