फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: औद्योगिक क्षेत्र में ईएसआईसी अस्पताल की जमीन को लेकर छिड़ा विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। औद्योगिक क्षेत्र में ईएसआईसी अस्पताल की जमीन को लेकर विवाद छिड़ गया है। इसके लिए यूपीसीडा के अफसरों ने निशुल्क जमीन देने से इंकार कर दिया। यूपीसीडा की परियोजना अधिकारी ने श्रम विभाग को पत्र भी जारी किया, जिसमें चिह्नित की गई 4077.50 वर्ग मीटर जमीन की कीमत 3.07 करोड़ रुपये बताई गई है।
विज्ञापन

जिले में पचास हजार से अधिक श्रमिक हैं, जिन्हें जिले में ईएसआईसी अस्पताल नहीं होने के कारण उपचार कराने के लिए दूसरे जिलों की दौड़ लगानी पड़ रही है। इसके चलते बागपत इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी वर्ष 2020 से जिले में ईएसआईसी अस्पताल बनवाने की मांग कर रहे हैं। वर्ष 2024 में जिले में ईएसआईसी अस्पताल बनाने को मंजूरी मिली। इसके लिए निशुल्क जमीन की तलाश शुरू कर दी गई। डौला गांव में निशुल्क जमीन मिलने के बाद प्रस्ताव भेजा गया, लेकिन वो निरस्त कर दिया गया। कुछ दिन पहले औद्योगिक क्षेत्र में ईएसआईसी अस्पताल के लिए 4077.50 वर्ग मीटर जमीन चिह्नित की गई। इसके लिए पत्र भी जारी किए गए। अब इसमें यूपीसीडा के अफसरों ने निशुल्क जमीन देने से मना कर दिया। इसमें श्रम विभाग के उप श्रमायुक्त गोविंद यादव ने बताया कि जमीन को लेकर विभाग से वार्ता चल रही है।
-
वर्जन-
औद्योगिक क्षेत्र में ईएसआईसी अस्पताल के लिए चिह्नित की गई निशुल्क नहीं दी जाएगी। चिह्नित की गई जमीन सर्किल रेट से 1.25 गुणा अधिक दाम पर दी जाएगी, उसकी वर्तमान में 3.07 करोड़ रुपये कीमत है। इसके लिए पत्र जारी किया गया है। -शर्मिला पटेल, परियोजना अधिकारी, यूपीसीडा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें