फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दूधिया हत्याकांड का दूसरा आरोपी मुठभेड़ में घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
-बागपत शुगर मिल के पीछे बाघू मार्ग पर गोली मारकर की गई थी दूधिया विपिन उर्फ गोधू की हत्या
विज्ञापन

फोटो 15
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। संतोषपुर गांव के दूधिया विपिन उर्फ गोधू की हत्या के दूसरे आरोपी राहुल निवासी सरूरपुरकलां के साथ पुलिस की रविवार रात नयागांव के समीप बाघू मार्ग पर मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से राहुल घायल हो गया, जिसका जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। वहां से न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
सात जुलाई की रात शुगर मिल के पीछे बाघू मार्ग पर संतोषपुर गांव के पूर्व बीडीसी इंद्राज के बेटे दूधिया विपिन उर्फ गोधू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, उसका शव ईंख के खेत में पड़ा मिला था। हत्या की जांच में जुटी पुलिस ने दो दिन पहले नयागांव के समीप बाघू मार्ग पर मुठभेड़ के बाद रामबीर उर्फ भूरा निवासी बाघू को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में रामबीर ने सुपारी के चार लाख रुपयों के विवाद में राहुल निवासी सरूरपुरकलां के साथ मिलकर हत्या करने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ श्रेष्ठा ठाकुर ने बताया कि रविवार रात नयागांव के समीप बाघू मार्ग पर मुठभेड़ में दूसरे हत्यारोपी राहुल के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पूछताछ में राहुल ने रामबीर से दोस्ती में विपिन की हत्या करने की जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें