फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कांवड़ियों का सारथी बनेगा कांवड़ यात्रा एप, डीएम ने लांच किया

विज्ञापन
विज्ञापन
- कांवड़ यात्रा एप के सहारे एक क्लिक पर मिलेगी स्वास्थ्य, जन सुविधा व कंट्रोल रूम की जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कांवड़ियों की सुविधा के लिए कांवड़ यात्रा एप बनाया गया है। एप के माध्यम से कांवड़िये अपनी यात्रा को सुगम बना सकेंगे। डीएम अस्मिता लाल ने सोमवार को एप को लांच कर दिया है। एप पर सभी तरह की सुविधा व कंट्रोल रूम की जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि कांवड़ यात्रा एप को कांवड़ियों की सुविधा को देखते हुए बनाया गया है ताकि कांवड़ियों को यात्रा में किसी भी तरह की परेशानी न आ सके। एप पर मार्गों की जानकारी, कहां-कहां स्वास्थ्य शिविर लगे हैं, शौचालय, पार्किंग, ट्रेफिक रूट डायवर्जन प्लान आदि जानकारी दी गई है। यदि कोई कांवड़िया रास्ता भटक जाता है तो वह कांवड़ यात्रा एप के क्यूआर कोड के माध्यम से सही मार्ग पर आ सकता है। कांवड़ एप पर कांवड़ शिविर अस्थाई बस स्टैंड आदि की जानकारी भी मिलेगी। बताया कि एप में सभी अधिकारियों व चिकित्सकों के नंबर भी हैं, यदि किसी कांवड़िये को परेशानी होती है तो वह संपर्क कर मदद ले सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें