फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सीजन की सबसे अधिक ठंड, शीतलहर से कांपे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शीतलहर से लोगों की कंपकंपी छूट गई। दोपहर में धूप खिलने के बावजूद राहत नहीं मिली। बृहस्पतिवार को बागपत जिले में दिन भर 12 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से शीतलहर चली। न्यूनतम तापमान पहली बार चार डिग्री पहुंच गया और इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

यहां बृहस्पतिवार का दिन सीजन का सबसे अधिक ठंड रहा, क्योंकि न्यूनतम तापमान में दो डिग्री नीचे पहुंच गया। दिन भर चली ठंडी हवा से लोगों की हालत खराब हो गई। सुबह के समय सर्दी अधिक होने के कारण लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। लोग सर्दी से बचाव के लिए घरों में दुबकने के लिए मजबूर हो रहे हैं। सुबह और शाम जरूरी होने पर ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। बाजारों में भी सर्दी का असर देखने को मिल रहा है। लोगों की कम आवाजाही होने के कारण सुबह के समय दुकानदार खाली बैठे नजर आ रहे हैं। शहर के बाजार के अलावा कोर्ट रोड, सिसाना रोड, पांडव रोड, बड़ा बाजार में सर्दी से बचाव के लिए अलावा जलाए गए। लोग जगह-जगह आग सेकते नजर आए। दोपहर में धूप खिली, मगर शीतलहर चलने के कारण लोगों को ज्यादा राहत नहीं मिली। दोपहर में शहर के मुख्य रास्तों और बाजारों में भीड़ जरूर बढ़ी, मगर शाम होते-होते सर्दी का प्रकोप बढ़ना शुरू हुआ तो बाजारों में भी लोगों की आवाजाही कम हो गई। दिन का अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें