संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। लगातार बढ़ती ठंड को देखते हुए प्रशासन ने कक्षा नर्सरी से लेकर 12वीं तक के स्कूलों का अवकाश घोषित कर दिया है। अब सभी विद्यालय सोमवार को खोले जाएंगे।
ठंड का प्रकोप जिस तरह से बढ़ रहा, उससे हर कोई सहमा हुआ है। ठंड के कारण जहां लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं बच्चे भी परेशान हैं। ठंड को देखत हुए प्रशासन ने भी कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के विद्यालयों को बंद रखने का निर्णय लिया। डीएम अस्मिता लाल ने ठंड के कारण 12वीं तक के स्कूलों का 11 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया और अब यह विद्यालय सोमवार को खोले जाएंगे। बता दें कि ठंड के कारण दो सप्ताह से विद्यालयों में अवकाश चल रहा है। डीएम ने कहा कि यदि किसी ने विद्यालय खोला तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।