फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत नगर पालिका का बढे़गा दायरा, तीन गांव किए जाएंगे शामिल

विज्ञापन
बागपत नगर पालिका - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
- सिसाना, नया गांव व पाली गांव शामिल करने की रिपोर्ट तैयार करने को बनाई गई कमेटी
विज्ञापन

- एसडीएम, तहसीलदार, ईओ व पीओ डूडा को कमेटी में शामिल किए, रिपोर्ट जल्द देंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। नगर पालिका का दायरा बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी गई हैं। बागपत नगर पालिका में सिसाना, नयागांव व पाली को शामिल करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके लिए कमेटी गठित की गई है, जो अपनी रिपोर्ट जल्द डीएम को देगी। इस रिपोर्ट के आधार पर प्रस्ताव तैयार करके शासन को भेजा जाएगा। ाना जा रहा है कि नगर पालिका चुनाव से पहले यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
बागपत में वर्ष 1982 में नगर पालिका बनाई गई थी। मगर, शहर का दायरा लगातार बढ़ने के बावजूद इसका विस्तार नहीं किया गया। जिला मुख्यालय भी सिसाना व निवाड़ा गांवों के बीच में बनने के बावजूद नगर पालिका की सीमा नहीं बढ़ाई गई। इसकी मांग लगातार उठती रही। अब 40 साल बाद नगर पालिका की सीमा का विस्तार करने की तैयारी शुरू हो गई हैं। इसमें सिसाना, नयागांव, पाली गांव को शामिल किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन के पास काफी प्रार्थना पत्र पहुंचे हैं। इनके आधार पर डीएम राजकमल यादव ने एक कमेटी गठित करके नगर पालिका की सीमा बढ़ाने के लिए रिपोर्ट मांगी है। इस कमेटी में एसडीएम बागपत, तहसीलदार, ईओ नगर पालिका बागपत, परियोजना अधिकारी डूडा को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

नगर पालिका में अभी 25 वार्ड, 30 होने की उम्मीद
बागपत नगर पालिका में अभी 25 वार्ड है। यह तीन गांव भी इसमें शामिल हो जाते हैं तो वार्डों की संख्या 30 तक होने की उम्मीद है। हालांकि इसे लेकर स्थिति तभी साफ होगी, जब इन गांवों को शामिल करके परिसीमन किया जाएगा।
कलक्ट्रेट व निवाड़ा भी नगर पालिका में शामिल होने से फायदा
बागपत नगर पालिका का क्षेत्र बढ़ाने के लिए केवल तीन गांव शामिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गर, इसमें निवाड़ा व कलक्ट्रेट भी शामिल करने के बाद ज्यादा फायदा होगा। क्योंकि निवाड़ा तक नगर पालिका में आने से औद्योगिक क्षेत्र से आय काफी बढ़ेगी।
हम गांव में प्रधान नहीं रहेंगे, यह काफी बड़ा नुकसान होगा। मगर, इसके बाद भी हम गांव को नगर पालिका में शामिल कराने के पक्ष में खड़े है। इसका बड़ा कारण है कि गांव में नगर पालिका के माध्यम से विकास के लिए काफी बजट खर्च हो सकेगा। - अंजली चौधरी, प्रधान नयागांव हमीदाबाद
--
हमारे गांव को नगर पालिका में शामिल किया जाता है तो यह अच्छा है। गांव में शहर की तरह विकास कार्य होंगे। गांव को नगर पालिका में शामिल किया जाना चाहिए। - शमा, प्रधान पाली
--
गांव को नगर पालिका में शामिल करने के बाद लोगों पर काफी भार बढ़ जाएगा। हाउस टैक्स लगेगा तो मकान तक बनाने में नक्शा पास कराने को काफी खर्च आएगा। इसके अलावा भी काफी समस्याएं होगी। इसलिए हम नहीं चाहते है कि हमारा गांव को नगर पालिका में शामिल किया जाए। - हसरत, प्रधान निवाड़ा
--
नगर पालिका में गांव शामिल करने की बात मेरी जानकारी में नहीं है। मगर, नगर पालिका का सीमा विस्तार करने से मुझे कोई परेशानी नहीं हैं। अगर क्षेत्र बढ़ाना है तो इसमें कलक्ट्रेट व औद्योगिक क्षेत्र भी शामिल किया जाना चाहिए, ताकि नगर पालिका की आय को बढ़ाया जा सके। - राजुद्दीन, चेयरमैन नगर पालिका
विज्ञापन

--
बागपत नगर पालिका में तीन गांव शामिल करने के लिए काफी लोग प्रार्थना पत्र दे चुके हैं। लोगों की मांग को देखते हुए ही कमेटी का गठन करके रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा गया है। इस रिपोर्ट को शासन को भेजा जाएगा, जिससे नगर पालिका में तीन गांवों को शामिल किया जा सके। - राजकमल यादव, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें