- वाराणसी मेंं हुई प्रतियोगिता में जेपी स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया
फोटो संख्या 8
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। वाराणसी में हुई सीबीएसई नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में नगर के जेपी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने अंडर-17 में ओवरऑल चैंपियन बनकर जिले का नाम रोशन किया। वापस लौटने पर सोमवार को स्कूल में विद्यार्थियों का स्वागत किया गया।
वाराणसी में प्रतियोगिता 10 से 13 सितंबर तक कराई गई। पीटीआई विनय शेरावत ने बताया कि अंडर-17 बालक वर्ग में स्कूल के विद्यार्थियों ने ओवरऑल चैंपियनशिप जीती। अंडर-14 बालक वर्ग में कार्तिक शर्मा ने 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक व 400 मीटर में शिवम तोमर ने चौथा स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 में चित्रांश तोमर ने रजत पदक जीता। वंश तोमर, परसपन तोमर ने 400 मीटर रिले दौड़ में रजत व आर्यन ने कांस्य पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया। वापस लौटने पर विद्यार्थियों को स्कूल में ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर निदेशक शरण शर्मा, गौरव शर्मा, अभिषेक शर्मा, अरुण शर्मा, अनुज उज्ज्वल आदि उपस्थित रहे।