- शहीद शाहमल क्रिकेट एकेडमी की हैं दोनों खिलाड़ी
फोटो संख्या 9
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर की शहीद शाहमल क्रिकेट एकेडमी की खिलाड़ी नमिता सिंह और मानवी सिंह का अंडर-19 मंडल स्तरीय क्रिकेट ट्रायल के लिए चयन हुआ है। चयन होने पर एकेडमी के खिलाड़ियों ने खुशी जताई।
एकेडमी के कोच प्रतीक तोमर ने बताया कि प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा अप्रैल माह में गाजियाबाद में कराए गए जनपद स्तरीय ट्रायल के आधार पर दोनों खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए चयन हुआ। यह ट्रायल 16 व 17 सितंबर को मेरठ के भामाशाह क्रिकेट मैदान व गांधी बाग मैदान पर होगा। इसमें प्रदर्शन के आधार पर प्रदेश टीम का चयन किया जाएगा। चयन पर एकेडमी के अमित कुमार, बाबूराम, डॉ़ अनंत कालखंडे आदि ने खुशी जताई।