फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पंचायत चुनाव में मजबूती के लिए महिलाओं और युवाओं को जोड़ेगा रालोद

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली में तुगलक रोड पर रालोद अध्यक्ष व केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह ने बृहस्पतिवार को उप्र पंचायत चुनाव समन्वय समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक करके योजना बनाई। पंचायत चुनाव में मजबूती के लिए महिलाओं व युवाओं को पार्टी से ज्यादा जोड़ने पर जोर दिया। इसके साथ ही रालोद की नीतियों को लेकर गांव-गांव में जाने की योजना बनाई गई।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव समन्वय समिति के संयोजक डॉ. कुलदीप उज्ज्वल के साथ बनारस से सदस्य हवलदार यादव, मुजफ्फरनगर से विकास कादियान, भदोही से ठाकुर संतोष सिंह और मथुरा से रोहित प्रताप के साथ चौधरी जयंत सिंह ने बैठक की। उन्होंने समिति के अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा की। साथ ही पंचायत चुनाव को लेकर आगामी रणनीति बनाते हुए दिशा-निर्देश दिए।

डॉ. कुलदीप उज्ज्वल के अनुसार चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव में रालोद एक मजबूत और निर्णायक भूमिका निभाएगा। उन्होंने पंचायत स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने में महिलाओं व युवाओं की भूमिका अहम होने की बात कही। उन्होंने समिति को जनसरोकारों से जुड़कर कार्य करने का मंत्र दिया ताकि पार्टी की नीतियों और विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाया जा सके। बैठक में इस बात पर भी सहमति बनी कि रालोद पंचायत चुनावों को केवल एक चुनावी प्रक्रिया नहीं, बल्कि गांव, किसान, महिला और युवा सशक्तिकरण का एक बड़ा अवसर मानते हुए मैदान में उतरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें