फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता के परिवार को दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
-पीड़िता ने सिंघावली अहीर पुलिस पर आरोपी को गिरफ्तार नहीं करने का आरोप लगाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सिंघावली अहीर क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला ने बताया कि आठ सितंबर को वह खेत से चारा लेकर वापस आ रही थी, तभी एक युवक ने उसे अपने घेर में बुलाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि शोर मचाने पर वहां आए उसके देवर ने उसे बचाया। इसके बाद सिंघावली अहीर थाने में गांव के ही आशीष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने उसकी डॉक्टरी और न्यायालय में बयान भी दर्ज कराए। आरोप लगाया कि एक सप्ताह बीतने के बाद भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया। वहीं आरोपी लगातार उसके परिवार पर समझौता करने का दबाव बना रहा है और समझौता नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। आरोप लगाया कि आरोपी का एक भाई आईटीबीपी में जवान है और उसका साला यूपी पुलिस में है। उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। उधर, सीओ हरीश भदौरिया का कहना है कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है, धमकी देने का मामला संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें