बड़ौत। रेवेन्यू बार एसोसिएशन के चुनाव का बिगुल बज चुका है। 29 जनवरी को मतदान होगा। इसको लेकर शुक्रवार को नामांकन फार्मों की ब्रिकी तथा जमा करने की प्रक्रिया शुरू की गई। पहले दिन अलग-अलग पदों पर कुल 16 फार्म जमा हुए। शनिवार को नामांकन फार्म खरीदने तथा जमा करने का अंतिम दिन रहेगा। वहीं, 24 को नामांकन पत्रों की जांच व 29 को मतदान होगा।
रेवेन्यू बार एसोसिशन के चुनाव को लेकर शुक्रवार सुबह से ही अधिवक्ता काफी उत्साहित नजर आए। यही कारण रहा कि तहसील चैंबरों में एसोसिएशन के चुनाव पर चर्चा अधिक हुई। चुनाव प्रक्रिया पूर्ण कराने के लिए ओमपाल सिंह तोमर को चुनाव अधिकारी बनाया गया। सुबह से ही नामांकन पत्रों को खरीदने व जमा करने को लेकर भीड़ लगी हुई थी। चुनाव अधिकारी ओमपाल सिंह तोमर ने बताया कि पहले दिन अलग-अलग पदों के लिए 16 फार्म जमा हुए। शनिवार को नामांकन पत्र खरीदने व जमा करने का अंतिम दिन है। बताया कि अध्यक्ष पद के लिए आनंदपाल, तेजवीर सिंह, ब्रह्मपाल सिंह ने फार्म जमा किए। बताया कि उपाध्यक्ष पद कोई फार्म जमा नहीं हुआ। हालांकि महामंत्री पद के लिए चार, कोषाध्यक्ष पर दो, पुस्तकालय मंत्री पर एक, सह सचिव पद पर एक, वरिष्ठ सदस्य के लिए दो व कनिष्ठ सदस्य पर तीन नामांकन हुए हैं।
कुल वोट- 141
जाट- 100
गैर जाट- 41