फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में दो फरवरी से होगी प्रयोगात्मक परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
- दो फरवरी से नौ फरवरी तक संपन्न कराई जाएगी परीक्षा, इससे पहले कराई प्री-बोर्ड परीक्षा
विज्ञापन

- विद्यालयों में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों का कोर्स पूरा करने में लगे शिक्षक
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी है। जिले में प्रयोगात्मक परीक्षाएं दो फरवरी से नौ फरवरी तक कराई जाएंगी। इससे पहले प्री-बोर्ड परीक्षा होगी और दिसंबर माह में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों का कोर्स पूरा कराने के लिए शिक्षकों को डीआईओएस ने आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होेंगी। इससे पहले प्री-बोर्ड परीक्षा और प्रयोगात्मक परीक्षा कराई जाएगी। वहीं इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा दो फरवरी से नौ फरवरी के बीच जिले में कराई जाएगी। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की प्रीबोर्ड लिखित परीक्षाएं दस जनवरी तक कराने के आदेश जारी किए हैं। प्रयोगात्मक परीक्षाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही प्रयोगात्मक परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई जाएगी, उसे सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं। डीआईओएस राघवेंंद्र सिंह ने बताया कि हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षा पूर्व की भांति आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर संपन्न कराई जाएगी। हाईस्कूल के व्यक्तिगत परीक्षार्थी अपने अग्रसारण केंद्र पर पहुंचकर प्रधानाचार्य से संपर्क कर परीक्षा में शामिल होंगे। कहा कि सभी प्रधानाचार्यों को प्रयोगात्मक परीक्षा की तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कोर्स भी दिसंबर माह में पूरा कराने के निर्देश दिए हैं ताकि विद्यार्थियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें