विद्युत लाइन दस दिन से ठीक नहीं हुई की खबर से संबंधित फोटो। ललियाना में सूखी टमाटर की फसल दि
रटौल। ललियाना गांव में दस दिन पहले आंधी के कारण मुख्य चौराहे पर ट्रांसफार्मर और उसके दो खंभे झुक गए थे, जिनको अभी तक ठीक नहीं किया गया। इससे गांव के एक दर्जन नलकूपों की बिजली आपूर्ति बंद है और खेतों में सिंचाई नहीं होने से किसान परेशान है।
सिंचाई नहीं होने से किसानों की 250 बीघा जमीन पर गन्ना, टमाटर और खीरे की फसल सूखने लगी है। बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने से किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। किसान प्रदीप कुमार, कुसुम देवी, अनिरुद्ध कुमार, सतपाल आदि किसानों ने कहा कि कई बार विद्युत उप केंद्र चमरावल पर कर्मियों से शिकायत कर चुके हैं। मगर, लाइन ठीक नहीं की जा रही है।
फसल सूखने से टमाटर टूटकर जमीन पर गिरकर सड़ने लगे हैं। ऊर्जा निगम के अवर अभियंता विनय शर्मा ने कहा कि मजदूर नहीं मिलने से दिक्कत हो रही थी। लेकिन अब मजदूरों की व्यवस्था हो गई, जिससे शनिवार को नए खंभे लगवाकर बिजली आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।