बड़ौत की ओम साई एकेडमी में आयोजित प्रतियोगिता में निशाना लगाते शूटर। संवाद
- फोटो : 1
बड़ौत। नगर में ओम साई शूूटिंग एकेडमी में चल रही दो दिवसीय शूटिंग प्रतियोगिता में दूसरे दिन शुक्रवार को अनीता व परवेज ने बाजी मारी। विजेता शूटरों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कोच विकास कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में दूसरे दिन अंडर-17 महिला वर्ग की 10 मीटर एयर राइफल पीप साइट में अनीता ने 400 में से 385 अंक, प्रीति ने 375 अंक, जोया खान ने 370 अंक हासिल किए।
वहीं पुरुष वर्ग की इसी स्पर्धा में परवेज ने 400 में से 390 अंक, मयंक ने 385 अंक, समीर खान ने 375, कुनाल ने 370 अंक हासिल किए।
प्रतियोगिता में बेहतर स्काेर बनाने वाले शूटरों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर संकित, विकास, सुमित, अमन आदि उपस्थित रहे।