फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: आखिर खुल गया महिला की हत्या का राज, आरोपी गिरफ्तार, ईंख के खेत में मिली थी लाश

Tue, 07 Mar 2023 08:12 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

Baghpat News : आखिर पुलिस ने महिला की हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। महिला की लाश ईंख के खेत में मिली थी।
विज्ञापन
बागपत पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के रमाला क्षेत्र में बूढ़पुर गांव के जंगल में महिला की गला दबाकर हत्या करने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया। परिचित युवक ने उधार दिए 25 हजार रुपये मांगने पर हुए विवाद में उसकी गला दबाकर हत्या की थी। पुलिस ने हत्यारोपी के पास से मृतक महिला का मोबाइल फोन भी बरामद कर किया गया।

विज्ञापन


एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि बूढ़पुर गांव के जंगल मे ईंख के खेत में सोमवार दोपहर सुनीता पत्नी अंकित का शव मिला था। जिसके गले में चुनरी लिपटी मिली थी। इस मामले में पुलिस ने दाहा गांव के प्रवेश को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी ने बताया कि पूछताछ में प्रवेश ने मृतका सुनीता के साथ पिछले करीब पांच वर्ष से जान पहचान होने की बात बताई और उनकी फोन पर भी बातचीत होती रहती थी। यह भी बताया कि मृतका सुनीता ने चार माह पहले अपनी ननद की शादी में उससे 25 हजार रुपये उधार लिये थे। जिसके बाद अब उसने रुपये वापस मांगे तो मना कर दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: HOLI 2023: मेरठ में 350 से ज्यादा स्थानों पर होगा होलिका दहन, सूर्योदय के साथ शुरू हुआ पूजन, देखें शुभ मुहूर्त
विज्ञापन


बताया कि सोमवार की सुबह वह उधार दिए रुपये लेने के लिए बूढ़पुर गांव गया था। जहां उसने सुनीता से रुपये मांगे तो उनका झगड़ा हो गया। जिसके बाद उसने गला दबाकर सुनीता की हत्या कर दी। हत्यारोपी से फोन भी बरामद किया गया है। हत्यारोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें: मेरठ बवाल : पूर्व पार्षद समेत 63 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, दो आरोपी दबोचे, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें