बागपत जनपद में बड़ौत क्षेत्र के अशरफाबाद थल गांव में मंगलवार को मकान पर कब्जा करने को लेकर हुए विवाद के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट व पथराव हुआ। इसमें दोनों पक्षों से एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया।