फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने बदले की भावना से की व्यापारी पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। संयुक्त व्यापार वेलफेयर एसोसिएशन के व्यापारियों की बैठक नंदलाल डोगरा की अध्यक्षता में प्रवीण जैन के आवास पर हुई। बैठक में व्यापारियों ने आरोप लगाया कि बड़ौत पुलिस ने व्यापारी को कफन चोर की संज्ञा देकर शर्मशार करने वाली कार्रवाई बदले की भावना से की है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के महामंत्री संजय रुहेला ने कहा कि पुलिस कफन चोर की परिभाषा बताए। आरोपी व्यापारी ने जलती चिता से कफन चोरी किया या फिर कब्रिस्तान से कब्र खोदकर चुराया है। यदि ऐसा है तो पुलिस सबूत उपलब्ध कराए। प्रवीण जैन परिवार पिछले 40-50 वर्षों से पुराने कपड़े खरीदता है। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि बड़ौत पुलिस ने कफन चोरी का मुकदमा बदले की भावना से किया है। बागपत के व्यापारी व जैन समाज के लोग मांग करते हैं कि तत्काल इस कार्रवाई को वापस लिया जाए। व्यापारी व जैन समाज हमेशा लोगों की सेवा करते हैं।
उन्होंने कहा कि पुलिस की भेदभावपूर्ण कार्रवाई से व्यापारियों में रोष है। पुलिस-प्रशासन इस मुकदमे की कार्रवाई को निरस्त करे। इस मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। बैठक में सुधीर जैन, ललित जैन, पंकज जैन, लवी जैन, दीपक सिंधी, आलोक जैन, लोकेश, बिजेंद्र जैन, पीयूष, संजीव जैन, राजीव, मुकेश, अनिल जैन, ऋषभ, सचिन जैन, अमित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें