फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलीकॉप्टर उतरने में बाधा बना पोल तो रक्षामंत्री का कार्यक्रम करना पड़ा निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षामंत्री को निरस्त करना पड़ा अग्रवाल मंडी टटीरी व मवीकलां का कार्यक्रम
विज्ञापन

रक्षामंत्री को प्रबुद्ध लोगों से करनी थी मुलाकात
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का हेलिकॉप्टर उतरने में खंभा बाधा बन गया। इसके चलते उनका कार्यक्रम निरस्त करना पड़ा। पहले उनका कार्यक्रम अग्रवाल मंडी टटीरी में रखा गया था। उसे बदलकर मवीकलां में किया परंतु बाधा खत्म नहीं र्हुई।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का पहले अग्रवाल मंडी टटीरी के डीएवी कॉलेज में कार्यक्रम प्रस्तावित था। वहां उन्हें प्रबुद्ध लोगों से बातचीत करनी थी। इसके बाद स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के घर चाय का कार्यक्रम था। अग्रवाल मंडी टटीरी में हेलीपैड बनाने के लिए समय नहीं होने के कारण कार्यक्रम को मवीकलां में कराने का योजना बनाई। वहां पहले ही हेलीपैड बना हुआ है, लेकिन ईपीई के किनारे लगे हाईमास्ट लाइट का पोल हेलिकॉप्टर उतरने में बाधा बन सकता था। इसे देखते हुए वहां हेलिकॉप्टर उतारने की मंजूरी नहीं दी गई। इसके चलते रक्षामंत्री का कार्यक्रम निरस्त करना पड़ा।
विज्ञापन

आचार संहिता उल्लंघन का रालोद प्रत्याशी समेत अन्य पर केस
अमीनगर सराय। हजूराबाद गढ़ी में बिना अनुमति के जुलूस निकालना छपरौली के रालोद प्रत्याशी अजय कुमार व अन्य को भारी पड़ गया। वहां घोड़े पर प्रत्याशी को बैठाकर बैंड-बाजे के साथ जुलूस निकाला गया। इस तरह से आचार संहिता का उल्लंघन किया। इसकी वीडियो वायरल होने पर प्रत्याशी अजय कुमार समेत करीब 250 लोगों पर सिंघावली अहीर थाने में मुकदमा किया गया। संवाद
विज्ञापन

निरपुड़ा गांव में प्रत्याशी का विरोध, फोर्स बुलानी पड़ी
दोघट। निरपुड़ा गांव में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे छपरौली से भाजपा प्रत्याशी सहेंद्र सिंह रमाला का लोगों ने विरोध कर दिया। वहां हंगामा बढ़ने पर अर्द्धसैनिक बल व भारी पुलिस बल बुलाई। उनके सामने भी लोग हंगामा करते रहे। वह काफी देर बाद हंगामा शांत हुआ। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें