सरकड़ी शेख में लूट करने आए बदमाश को पकड़कर ले जाती पुलिस। संवाद
- फोटो : mathura
पुवांरका। थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव सरकड़ी शेख में पीएनबी ग्राहक सेवा केंद्र में घुसकर एक बदमाश ने संचालक पर तमंचा तान दिया। संचालक ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाश गागलहेड़ी थाने के गांव पाल्ली निवासी राहुल को पकड़ लिया, जिसे पुलिस के हवाले कर दिया।
जनता रोड सरकड़ी शेख में चाटका निवासी कलीम अहमद पीएनबी का ग्राहक सेवा केंद्र है। बृहस्पतिवार सुबह वह केंद्र पर बैठा था। सुबह करीब 11 बजे हेलमेट पहने बदमाश केंद्र में घुस गया और बैग से तमंचा निकाल कर कलीम के ऊपर तान दिया। कलीम ने हौसला दिखाते हुए बदमाश को दबोच लिया और शोर मचा दिया। इस पर आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंच गए और बदमाश के हाथ से तमंचा छीन लिया। दुकानदारों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। पकड़े गए बदमाश को पुलिस के हवाले कर दिया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उस पर काफी कर्ज हो गया है। रुपयों की तंगी के चलते उसने लूट की योजना बनाई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उससे जानकारी की जा रही है कि उसने तमंचा कहा से लिया था।