रमाला। बुधवार को रमाला गांव में भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) की बैठक हुई, जिसमें संगठन को गांव स्तर तक मजबूत करने और अधिक किसानों को यूनियन से जोड़ने पर विचार किया गया।
बैठक में संरक्षक राजेंद्र मलिक ने पुराने डीजल और पेट्रोल वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई का विरोध किया। उन्होंने कहा कि यह कदम लोगों की आर्थिक स्थिति को खराब करेगा। मलिक ने इस कार्रवाई को तुरंत बंद करने की मांग की। उन्होंने किसानों और मजदूरों के साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया। राजेंद्र मलिक ने प्रदेश सरकार से गन्ना मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने की भी मांग की। इस दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक, जिलाध्यक्ष सहदेव सिंह, संगठन मंत्री बालेश्वर सिंह और संजीव प्रधान समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे।